Skip to content Skip to footer

अब वयोवृद्ध देखरेख को बदलने का समय आ गया है

यूनाइटेड वर्कर्स यूनियन: हम कौन हैं

वयोवृद्ध देखरेख कर्मी कम वेतन, कर्मचारियों की कमी और असुरक्षित नौकरियाँ होने के बावजूद भी वृद्ध लोगों की देखरेख करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं।                                                                               

वृद्ध ऑस्ट्रेलियाई लोगों की देखभाल के लिए हम जो महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, उसके लिए हम सम्मान के पात्र हैं

अगर यूनियन में कार्यकर्ता एक-साथ खड़े होंगे, तभी हम ऑस्ट्रेलिया की हर फैसिलिटी में यह बदलाव कर पाएंगे।

वयोवृद्ध देखरेख, गृह स्वास्थ्य देखभाल सेवा या विकलांगता सहायता के कर्मचारी होने के नाते, यूनाइटेड वर्कर्स यूनियन (UWU) हमारी यूनियन है।

हमारी यूनियन उन नौकरियों, अच्छे वेतन और शर्तों के लिए, और काम पर सम्मान के लिए कड़ी लड़ाई लड़ते हैं, जिन पर हम आश्रित होते हैं। और हमारी यूनियन यहाँ हम सभी की मदद के लिए है – गुणवत्ता सेवाओं की रेंज़ प्रदान करना, और जब आपको इसकी आवश्यकता हो, तो इसका प्रतिनिधित्व करना।

अब वयोवृद्ध देखरेख को बदलने का समय आ गया है

बहुत लंबे समय से वयोवृद्ध देखरेख कर्मियों की अनदेखी की गई है। देखभाल से पहले मुनाफा देने वाले प्रदाताओं और सरकारी फंडिंग में कटौती के कारण वयोवृद्ध देखरेख में जनबल संकट आ गया है।

हमारी यूनियन वयोवृद्ध देखरेख में वास्तविक परिवर्तन की मांग के लिए एक राष्ट्रीय अभियान की रहनुमाई कर रहा है। देश भर से वयोवृद्ध देखरेख यूनियन के सदस्यों ने इन पांच प्रमुख मांगों का समर्थन किया है:

 

  1. मॉरिसन सरकार को बूढ़े ऑस्ट्रेलियाई लोगों के सामने आने वाले वयोवृद्ध देखरेख संकट की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
  2. एक देखभाल समय की गारंटी – कर्मियों को देखभाल के लिए पर्याप्त समय दें।
  3. अच्छा वेतन और हमारे कौशल को मान्यता।
  4. नौकरी की सुरक्षा: एक नौकरी ही काफी होनी चाहिए।
  5. कार्यस्थल में वयोवृद्ध देखरेख कर्मियों का सम्मान।

सभी वयोवृद्ध देखरेख कर्मियों का सम्मान किया जाना चाहिए और हमारे बूढ़े आस्ट्रेलियाई लोगों की देखभाल करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें उचित वेतन दिया जाना चाहिए।

– – जेन, क्वींसलैंड से वयोवृद्ध देखरेख कर्मी और UWU सदस्य।

 
हम साथ मिलकर अपने कार्यस्थलों को बेहतर बना सकते हंै – क्योंकि बूढ़े ऑस्ट्रेलियाई और उनकी देखरेख करने वाले कर्मी सम्मान के पात्र हैं।
 
अगर आप वयोवृद्ध देखरेख में काम करते हैं, तो अपनी यूनियन मंे शामिल होना सबसे प्रभावशाली तरीका है, जिससे आप बदलाव लाने की लड़ाई का समर्थन कर सकते हैं – हमारा अभियान उतना ही मजबूत है जितने कि हमारे सदस्य!

 

अभियान के बारे मंे अधिक जानने और इसमें शामिल होने के लिए यहां जाएं unitedworkers.org.au/change-aged-care 

आपके यूनियन में शामिल होने के लाभ।

आपकी यूनियन आपकी सहायता के लिए आपके साथ है।

काम पर और समुदाय में हमें आवाज देने के लिए, कर्मियों द्वारा, कर्मियों के लिए यूनियनों की शुरुआत की गई थी। हमारी अकेले-अकेले की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा सकता है, लेकिन साथ में हम एक शक्तिशाली ताकत हैं। आप अपने हजारों सहयोगियों से जुड़ रहे हैं, जो आपसे सहमत हैं और पहले से ही सदस्य हैं। 

Aged Care Union Member
बेहतर वेतन और शर्तें

बेहतर वेतन और शर्तों, सम्मान और नौकरी की सुरक्षा के लिए यूनियन के सदस्य एक साथ खड़े हैं। एक साथ खड़े होने और बेहतर सौदे पर बातचीत करने की हमारी सामूहिक ताकत के कारण, ऑस्ट्रेलियाई कर्मचारी, जो यूनियन के सदस्य हैं, हर हफ्ते औसतन $250 ज्यादा कमाते हैं।

काम पर मदद और समर्थन

जब आपके साथ बुरा बर्ताव होता है - जैसे कि अनुचित तरीके से बर्खास्तगी, सुरक्षा के मुद्दों या काम पर उत्पीड़न, तब यूनियन का होना महत्वपूर्ण है। देश भर की फैसिलिटि में UWU प्रतिनिधि, लीडर और स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रतिनिधि आपके साथ होते हैं। जब आप यूनियन के सदस्य होते हैं, तो आप कभी भी काम पर अकेले नहीं होते हैं।

प्रशिक्षण, सूचना और समुदाय

सदस्यों के पास काम पर आपकी सहायता करने के लिए तैयार किए गए विशेष प्रशिक्षण और विकास तक पहुँच है। वयोवृद्ध देखरेख में होने वाली हर चीज के शीर्ष पर बने रहने में आपकी मदद करने के लिए यूनियन होने से आपको कर्मियों के एक समुदाय और विशेषज्ञ जानकारी तक पहुँच भी मिलती है।

एक ऐसे आंदोलन में शामिल होना जो जीतेगा

जब आपकी यूनियन, आप एक राष्ट्रीय आंदोलन का हिस्सा हों, जो लंबे समय से सही के साथ खड़ी होती आई है। वीकेंड, वार्षिक अवकाश, और सेवानिवृत्ति यह सभी यूनियनों कारण ही मिल पाई हैं। हम उचित वेतन और बेहतर परिस्थितियों के लिए, प्रवासी कर्मियों के सम्मान के लिए, और लिंग के अनुसार अनुचित वेतन के फासले को समाप्त करने के लिए लड़ना जारी रखेंगे। अगर आप एक निष्पक्ष ऑस्ट्रेलिया बनाने में विश्वास करते हैं - तो आपको यूनियन का सदस्य बनना चाहिए!

यूनियन के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

UWU, WA, QLD, SA और NT में वयोवृद्ध देखरेख के सभी कर्मियों की यूनियन है। हम देखरेख कर्मियों, आतिथ्य कर्मियों, नर्सिंग सहायकों, कपड़े धोने के कर्मियों, फैसिलिटी के स्टाफ और प्रबंधकों को कवर करते हैं।

हाँ, यूनियन फीस 100% कर कटौती योग्य है, जिससे यूनियन मैंबरशिप की वास्तविक लागत काफी कम हो जाती है।

पहले, अपनी यूनियन में शामिल हों। फिर आप एक लोकल अभियान कार्यकर्ता या लीडर बनने के लिए साइन अप कर सकते हैं और हमारे ऑनलाइन स्ट्राइक फोर्स में शामिल हो सकते हैं – ऑनलाइन बदलाव के लिए हमारी माँग को बढ़ाना। यूनियन के सदस्यों के पास प्रतिनिधि या स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रतिनिधि बनने के लिए प्रशिक्षण तक भी पहुंच है।

वयोवृद्ध देखरेख निगरानी

Aged Care Watch

यूनाइटेड वर्कर्स यूनियन ने एक ऑनलाइन टूल भी बनाया है, जो वयोवृद्ध देखभाल कर्मचारियों को गुमनाम रूप से अपने कार्यस्थल की कहानियों को साझा करने और निर्णय लेने वालों पर अधिक देखभाल समय देने  के लिए दबाव बनाने में सक्षम बनाता है।

हजारों कर्मचारी पहले ही कर्मियों की कमी और काम के बोझ के अपने अनुभव साझा कर चुके हैं।

 

अगली बार जब आप कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करें, तो AgedCareWatch.org.au पर इसकी रिपोर्ट जरूर करें

 

हमारी लड़ाई में शामिल हों – अपनी यूनियन से जुड़ें।

ऑनलाइन जुड़ना सरल है और इसमें केवल कुछ मिनट लगते हैं।

Campaign has finished

ACT
ACT Member Phone: 1800 805 027 (select option 2)
NSW
NSW Member Phone: 1800 805 027 (select option 2)
NT
NT Member Phone: (08) 8924 4700 (select option 2)
QLD
QLD Member Phone: 1800 065 885 (select option 2)
SA
SA Member Phone: 1800 622 900 (select option 2)
TAS
TAS Member Phone: 1800 625 119 (select option 2)
VIC
VIC Member (all VIC): (03) 8627 6200 (select option 2)
VIC Member (country VIC): 1800 819 087 (select option 2)
WA
WA Member Phone: 1800 199 890 (select option 2)

To become a United Workers Union member, and get help at work:

Join online now

call (02) 8204 3001

For media enquiries, please contact:

call 1300 898 633

email [email protected]

see our latest News

ACT
NSW
NT
Office: (08) 8924 4700 (select option 3)
Fax: (03) 8677 9876
QLD
Office: (07) 3291 4600 (select option 3)
Fax: (03) 8677 9876
SA
TAS
VIC
Office: (03) 8627 6200 (select option 3)
Fax: (03) 8677 9876
WA
Office: (08) 9388 5400 (select option 3)